Munakka khane ke fayde aur gharelu nuskhe. Home remedies & Benefits of Munakka in Hindi. - best tricks forever

BEGINNER GUIDE (Hindi)

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 January 2017

Munakka khane ke fayde aur gharelu nuskhe. Home remedies & Benefits of Munakka in Hindi.


मुनक्का खाने के फायदे और उसके उपयोगी घरेलु नुस्खे के बारे में जानने के लिए यह आर्टिकल जरूर पढ़े। Benefits of Munakka in Hindi.

मुनक्का जिसे बड़ी दाख भी कहा जाता हैं, इसे आयुर्वेद एक बेहतरीन दवाई मानता हैं। आयुर्वेद के अनुसार मुनक्का सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। यह गले और श्वसन तंत्र के लिए बहुत ही लाभदायक होता हैं।

आइये जानते हैं मुनक्के के कुछ उपयोगी घरेलु नुस्खे और उपाय और उससे होने वाले फायदे।

• कब्ज़ की परेशानी होने पर मुनक्का खाना बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होता हैं, क्योंकि मुनक्के में फाइबर पेट को लैक्सेटिव इफ़ेक्ट देता हैं, जिससे कब्ज़ की समस्या को दूर होती हैं।

• अगर आपके गले में हमेशा खराश रहती हैं या फिर आपको नजला एलर्जी हैं तो आप मुनक्के के 4-5 बीज सुबह-शाम चबा कर खाए, लेकिन इसके बाद पानी न पिए। ऐसा लगातार 10 दिन तक करने से आपको गले की तकलीफ से आराम मिल जाता हैं।

• मुनक्के में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जिस कारण मुनक्का खाने से आपकी हड्डियाँ मजबूत बनती हैं। यह आपको गठिया, ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं से बचने में आपकी सहायता करता हैं। इसलिए हड्डियों से जुड़ी परेशानियों से बचने के लिए आपको मुनक्का जरूर खाना चाहिए।

• 10 मुनक्कों को 250 ग्राम दूध में उबाले और फिर इसमें एक चम्मच घी और खांड मिला कर सुबह के समय पीजिये। इससे वीर्य गाढ़ा और पुष्ट होता हैं। इसका सेवन करने से दिल, आंतो और खून के दोष दूर हो जाते हैं। यह कब्ज़ को दूर करने वाला होता हैं।

• सर्दी जुकाम होने पर मुनक्के के बीज निकाल कर उन्हें दूध में उबाले और रात को सोने से पहले इसे पिए। ऐसा करने से पहली बार से ही आपको सर्दी-जुकाम से राहत मिलने लगती हैं। अगर पुराना सर्दी-जुकाम हैं तो एक हफ्ते तक लगातार यह नुस्खा अजमाए।

• मुनक्के को खाने से कमजोरी दूर होती हैं। मुनक्के को भून कर लहसुन मिला कर खाने से पेट के गैस बाहर निकल जाती हैं और गैस की वजह से होने वाले कमर दर्द में भी लाभ होता हैं।

• रात को 10-12 मुनक्के पानी में भिगो दे। फिर सुबह उठकर इन मुनक्को से इनके बीज निकाल ले और मुनक्के को खूब चबा चबा कर खाए। इससे शरीर के खून में बढ़ता हैं, इसके अलावा इससे खून साफ़ भी होता हैं और नाक से निकलने वाला खून (नकसीर) भी बंद हो जाता हैं। मुनक्के को 2 से 4 सप्ताह तक खाना चाहिए।

• महिलाओं को मासिक धर्म की वजह से खून की कमी हो जाती हैं। उनके लिए मुनक्का बहुत ही ज्यादा फायदेमंद होता हैं। क्योंकि मुनक्का आयरन का मुख्य स्रोत हैं और मुनक्का खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ती हैं।

• जिन बच्चों को रात में बिस्तर में पेशाब करने से समस्या होती हैं उन्हें 2 मुनक्के के बीज रात को एक हफ्ते तक खिलाने से बच्चे रात को बिस्तर गीला नहीं करते हैं।

1 comment:

  1. मुनक्का के फायदे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं. मुनक्का (munakka) खाने से दिल को स्वस्थ रख सकते हैं.

    ReplyDelete

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here