Daanto ka peelapan door karne aur teeth ko strong banane wale food - best tricks forever

BEGINNER GUIDE (Hindi)

test banner

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, 24 January 2017

Daanto ka peelapan door karne aur teeth ko strong banane wale food


दांतों को मजबूत और सफ़ेद बनाने के लिए हम न जाने क्या क्या करते हैं। आज हम आपको दांतों का पीलापल दूर करने के लिए क्या खाना चाहिए इसके बारे में बताएँगे। दांतों को सफ़ेद और मजबूत बनाने किये क्या खाना चाहिए?

दांतों को बिना जीवन बहुत ही मुश्किलों से भरा होता हैं। दांतों के कमजोर होने या उनमे दर्द होने पर खाना खाना भी सबसे कठिन काम बन जाता हैं। इसलिए दांतों को मजबूत बनाना और सफ़ेद बनाये रखना भी जरूरी हैं। आइये जानते हैं कौन सी चीजों को खाने से दांत मजबूत और सफ़ेद बनते हैं?

दांतों को सफ़ेद और मजबूत बनाने के लिए खाए यह फ़ूड :- 
1. दूध :- रोजाना दूध पीने से दांतों को ज़बरदस्त फायदा मिलता हैं। क्योंकि दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, जिससे दांत मजबूत बनते हैं।

2. कच्चा प्याज :- अगर आप कच्चा प्याज सिर्फ इसलिए नहीं खाते हैं की इसे खाने से मूंह में बदबू आने लगेगी तो यह बात अच्छी नहीं हैं। कच्चे प्याज में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो दांतों को हानि पहुचाने वाले बैक्टीरिया को ख़त्म कर देता हैं। इसलिए दांतों को हेल्दी बनाये रखने के लिए कच्चा प्याज जरूर खाए।

3. खूब पानी पीजिये :- रोजाना कम से कम 8 से 10 ग्लास पानी जरूर पीजिये। भरपूर मात्रा में पानी पीने से न सिर्फ शरीर से गंदगी को साफ़ किया जा सकता हैं, बल्कि इससे दांतों में सड़न जैसी समस्याओं को दूर भी किया जा सकता हैं।

4. सेब :- मसूड़ो को स्वस्थ्य रखने और दांतों को मजबूत बनाने के लिए रोजाना एक सेब खाना बहुत ही लाभकारी होता हैं। सेब के सेवन से दांतों की सफाई भी हो जाती हैं। मूंह में लार ज्यादा पैदा होता हैं, जिससे दांतों में सड़न पैदा करने वाले बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं।

5. कोको :- कोको को दांतों की सेहत के लिए बहुत ही अच्छा माना गया हैं। इसमें मौजूद तत्व दांतों को सड़ने और मसूड़ो को फूलने से बचाते हैं। अगर आपका दिन तनाव और स्ट्रेस के साथ बीतता हैं तो शाम को एक छोटा सा चॉकलेट का टुकड़ा खा ले, इससे आपको काफी रिलैक्स मिलेगा और दांत भी स्वस्थ्य बने रहेंगे, बस चॉकलेट खाने के बाद पानी से कुल्ला जरूर करले।

6. संतरे का जूस :- रोजाना एक गिलास संतरे का जूस पीने से आपको विटामिन सी और कैल्शियम की प्राप्ति होती हैं। जिससे आपके मसूढ़े, दांत और हड्डियां मजबूत और हेल्दी बनती हैं।

7. चीज और पनीर :- पनीर दांतों के लिए बहुत ही अच्छा माना गया हैं। चीज़ और पनीर कैल्शियम के बहुत ही बढ़िया सोर्स हैं, इनसे दांत मजबूत बनते हैं। अगर आपके दांतों में सड़न पैदा हो गयी हैं तो रोज एक चीज़ का टुकड़ा जरूर खाइए, इससे दांतों में होने वाली सड़न रूक जाती हैं।

8. तिल :- तिल को चबाने से दांतों को फायदा होता हैं। तिल को चबाने से दांतों में जमा हुआ प्लाक खत्म हो जाता हैं और तिल में कैल्शियम पाया जाता हैं जो दांतों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता हैं।

9. अजवाइन :- खाना खाने के बाद थोड़ी सी अजवाइन जरूर खानी चाहिए, इससे दांतों का नेचुरली ब्रश हो जाता हैं और यह मूंह में थूक को भी बढ़ाता हैं, जिससे दांतों में सड़न पैदा नहीं होती हैं।

10. कीवी :- कीवी फल विटामिन सी से भरपूर होता हैं। अगर शरीर में विटामिन सी सही मात्रा में हो तो कोलेजन बना रहता हैं, जिससे दांत और मसूड़े दोनों स्ट्रोंग बनते हैं।

11. शुगर फ्री च्युइंग गम :- शुगर फ्री च्युइंग चबाने से मसूड़ो की सफाई होती हैं और इससे दांतों की अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती हैं। इसलिए दांतों को मजबूत और सफ़ेद बनाने के लिए बाज़ार में आपको Teeth Whitening sugar free chewing gum आसानी से मिल जाएगी, इसे चबाइए और दांतों को सफ़ेद और मजबूत बनाइये।

12. नाशपाती :- नाशपाती रेशेदार फल होने के वजह से दांतों की सफाई करने के साथ साथ उसे सफ़ेद और मजबूत बनाने में भी सहायता करता हैं।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here